शूरवीर महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास साहेब जी के जयंती के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय अर्द्ध वार्षिक मेले का करेंगे संचालन
बलौदा बाजार ब्रेकिंग:-
सतनाम धर्म के प्रवर्तक प्रातः स्मरणीय विश्व वंदनीय परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के जन्म स्थली गिरौद पुरी धाम में उनके द्वितीय सुपुत्र शूरवीर महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास साहेब जी के जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले 4 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय अर्द्ध वार्षिक मेले का संचालन, गिरौद पुरी धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण एवं मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं, वी संत समाज से भेट करने के उद्देश्य से परमपूज्य जगतगुरु गोसाई राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भंडारपूरी धाम मुखिया सतनाम धर्म महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना अध्यक्ष मेला विकास एवं प्रबंध कमेटी गिरौदपुरी धाम दिनांक 03 सितंबर से 05 सितम्बर 2026 तक तीन दिवसीय गिरौद पुरी धाम प्रवास पर पहुंचे हैं! साथ ही समाज के समस्त राजमहंत जिला महंत सेक्टर महंत अठगवा महंत गण भंडारी साटीदार व सतनाम सेना पदाधिकारियों सतनाम धर्म महासभा के पदाधिकारियों को उक्त मेले के आयोजन में उपस्थित होने हेतु निर्देश दिया गया है जहां उपरोक्त सामाजिक मुखिया गणों का विशाल उच्च स्तरीय बैठक भी ली जाएगी !
साहेब सतनाम
कार्यक्रम की झलकियां
