हे सतनाम हे सतपुरुष
तेलासीपुरी धाम - सतनाम धाम
Guruvanshaj

तेलासीपुरी धाम

तेलासीपुरी धाम - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का निवास गृह तेलासी बाडा आज भी स्थित है! तेलासी पुरी धाम में निवास के दौरान परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी एवं बाल ब्रम्हचारी गुरु अमरदास बाबा जी द्वारा अनेकों महिमा प्रमाणित है जो कि उक्त ग्राम के नागरिकों के द्वारा जानने व सुनने को मिलता है ! तेलासी पुरी धाम में निवास काल के दौरान परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी एवं बाल ब्रम्हचारी गुरु अमरदास बाबा जी द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों से प्रेरित होकर ग्राम तेलासी के गैर सतनामी समाज के लोगों ने सतनाम धर्म को अंगीकार करते हुए करीब 400 परिवार सदा के लिए सतनामी बने ! तेलासी पुरी धाम में स्थित तेलासी बाडा एवं सतनाम गुरुद्वारा स्वयं गुरु घासीदास बाबा जी एवं बाल ब्रम्हचारी गुरु अमरदास बाबा जी ने स्वयं निर्माण कार्य गया था जो आज भी विद्यमान है !